Type Here to Get Search Results !

ESB प्रोफाइल पंजीयन कैसे करें?/ How to register ESB profile?

0

 ESB प्रोफाइल पंजीयन कैसे करें?/ How to register ESB profile?

व्यापम प्रोफाइल पंजीकरण मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल (MPPEB) की वेबसाइट पर अपना प्रोफाइल बनाने और अपडेट करने का एक तरीका है। यह एक ऐसा प्रक्रिया है जिसमें आपको अपनी व्यक्तिगत जानकारी, जैसे नाम, जन्मतिथि, पता, और संपर्क जानकारी दर्ज करनी होती है। यह जानकारी आगे चलकर परीक्षाओं में आवेदन करने और अन्य संबंधित सेवाओं का उपयोग करने के लिए आवश्यक होती है।

प्रोफाइल पंजीकरण के लिए, आपको पहले मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल (MPPEB) की वेबसाइट पर जाना होगा। फिर, आपको अपनी प्रोफाइल बनाने के लिए दिए गए निर्देशों का पालन करना होगा। आपको अपनी व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करनी होगी, जैसे कि आपका समग्र आईडी, आधार कार्ड, और जाति प्रमाण पत्र में आपका नाम एक जैसा होना चाहिए, अनुसार.

एक बार जब आपकी प्रोफाइल बन जाती है, तो आप इसे किसी भी समय अपडेट कर सकते हैं। आप अपनी जानकारी को बदल सकते हैं, जैसे कि आपका पता, संपर्क जानकारी, या अन्य जानकारी। आप अपनी प्रोफाइल से संबंधित अन्य जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं, जैसे कि आपकी परीक्षा की स्थिति, या आपके द्वारा आवेदन किए गए अन्य सेवाओं की स्थिति।

व्यापम (व्यावसायिक परीक्षा मण्डल) प्रोफाइल पंजीयन के लिए, आपको सबसे पहले व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

 

वहां, आपको कुछ इस तरीके का इंटरफेस देखने को मिलेगा जिसमे "उम्मीदवार प्रोफाइलिंगका विकल्प मिलेगा। इस विकल्प पर क्लिक करने के बाद प्रोफाइल पंजीकरण फॉर्म पर क्लिक करना है, वहां, आपको कुछ इस तरीके का इंटरफेस देखने को मिलेगा

इसके बाद, अगर आप ने कभी प्रोफाइल पंजीकरण किया है तो हां के आप्शन पर क्लिक करना अन्यथा नहीं पर क्लिक करके आगे बढ़ना है जैसे आप नहीं पर क्लिक करते है तो नया इंटरफेस आपके सामने आता है 


जिसमे आपको अपना मोबाईल नम्बर जीमेल आई डी डालना है कैप्चा भर कर opt पर क्लिक करना है दिए गए मोबाईल नम्बर पर opt प्राप्त होता है उसे सबमिट करने के बाद आपको एक यूजरनेम और पासवर्ड मोबाईल नम्बर पर प्राप्त होगा। सारी जानकारी भरने के बाद, अपने दस्तावेज अपलोड करने के बाद आपको अपना प्रोफाइल पंजीयन पूरा करने के लिए सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।

 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ