प्री एग्रीकल्चर टेस्ट (PAT) प्रवेश परीक्षा - 2025
प्री एग्रीकल्चर टेस्ट (PAT) प्रवेश परीक्षा है जो मध्य प्रदेश में कृषि और डेयरी से संबंधित इंजीनियरिंग और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है. यह परीक्षा मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड (एमपीपीईबी) द्वारा आयोजित की जाती है. मध्य प्रदेश में, PAT परीक्षा के माध्यम से छात्र जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय (जबलपुर), राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय (ग्वालियर), और महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोद्योग विश्वविद्यालय (चित्रकूट) जैसे संस्थानों में प्रवेश पा सकते हैं।
परीक्षा का उद्देश्य:
PAT का मुख्य उद्देश्य राज्य के सरकारी और निजी कॉलेजों में कृषि, डेयरी, और संबंधित इंजीनियरिंग और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों का चयन करना है
पात्रता मानदंड
1. शैक्षणिक योग्यता:
· PAT कोर्स के लिए:
o कक्षा 12वीं कृषि, विज्ञान, और गणित में पास होना चाहिए।
2. उम्मीदवार का मध्यप्रदेश का स्थायी निवासी होना आवश्यक है।
परीक्षा पैटर्न (Exam Pattern):
· मोड: ऑनलाइन
· PAT में कृषि, विज्ञान, और गणित से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं.
आवेदन प्रक्रिया
1. ऑनलाइन आवेदन – https://esb.mponline.gov.in/ पर जाकर फॉर्म भरें।
2. आवेदन शुल्क:
o सामान्य श्रेणी : ₹500
o अनु.जाति/अनु.जनजाति पिछड़ा : ₹250
o केवल मध्य प्रदेश के मूल निवासियों के लिए
3. जरूरी दस्तावेज:
o 10वीं और 12वीं मार्कशीट
o जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
o पासपोर्ट साइज फोटो
o आधार कार्ड
o मोबाईल नम्बर
o पासपोर्ट फोटो
महत्वपूर्ण तिथियाँ
· आवेदन शुरू: 24/06/2025
· आवेदन अंतिम तिथि: 08/07/2025
· संसोधन तिथि: 13/07/2025
· परीक्षा तिथि: 26/07/2025
काउंसलिंग और एडमिशन:
· मेरिट लिस्ट के आधार पर काउंसलिंग होगी।
· चयनित छात्रों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद एडमिशन मिलेगा।
अधिक जानकारी के लिए:
· आधिकारिक वेबसाइट: https://esb.mponline.gov.in/
· हेल्पलाइन नंबर: 0755 2578801 , 0755 2550498
नोट :
ऊपर दर्शित की जा रही जानकारी इंटर नेट के मध्य से एकत्रित की जाती है और अपने दैनिक अनुभव के द्वारा तैयार की गई है किसी भी प्रकार की त्रुटी होने पर निकटम ऑनलाइन सेवा केंद्र पर संपर्क अवश्य करें जिससे आपको किसी भी प्रकार की समस्या का समाधान तुरन्त प्राप्त हो सके
फॉर्म भरने के लिए किसी भी लिंक उपयोग करे
अगर आपको किसी विशेष परीक्षा के बारे में अधिक जानकारी चाहिए, तो कमेंट करें! 👍