MP PNST 2026: मध्य प्रदेश B.Sc नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 2026
अगर आपका सपना मेडिकल फील्ड में करियर बनाने का है और आप मध्य प्रदेश के सरकारी नर्सिंग कॉलेजों से B.Sc Nursing करना चाहती हैं, तो आपके लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MP ESB) द्वारा Pre Nursing Selection Test (MP PNST 2026) का आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया गया है।
📅 MP PNST 2026: महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)
फॉर्म भरने के लिए समय बहुत सीमित है, इसलिए आखिरी तारीख का इंतज़ार बिल्कुल न करें। नीचे दी गई तारीखों को नोट कर लें:
- ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 09 जून 2026
- आवेदन करने की अंतिम तिथि: 23 जून 2026
- आवेदन पत्र में संशोधन (Correction) करने की अंतिम तिथि: 28 जून 2026
- परीक्षा की तिथि (Exam Date): 10/07/2026
🎓 कौन कर सकता है आवेदन? (Eligibility Criteria)
MP PNST परीक्षा में शामिल होने के लिए आपके पास निम्नलिखित योग्यताएँ होनी अनिवार्य हैं:
1. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
- उम्मीदवार का 12वीं (Class 12th) भौतिक विज्ञान (Physics), रसायन विज्ञान (Chemistry), जीव विज्ञान (Biology) और अंग्रेजी विषयों के साथ उत्तीर्ण होना ज़रूरी है।
- सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए 12वीं में न्यूनतम 45% अंक होने चाहिए। वहीं, एससी/एसटी वर्ग के लिए 5% की छूट के साथ 40% अंक होना आवश्यक है।
2. आयु सीमा (Age Limit)
- आवेदक की न्यूनतम आयु 17 वर्ष होनी चाहिए (आयु की गणना परीक्षा के नियमपुस्तिका के अनुसार तय तारीख से की जाएगी)।
नोट: यह परीक्षा केवल महिला उम्मीदवारों (Female Candidates) के लिए आयोजित की जाती है, जो मध्य प्रदेश की मूल निवासी हैं।
💳 आवेदन शुल्क (Application Fee)
कैटेगरी के अनुसार परीक्षा शुल्क निम्नानुसार है:
- अनारक्षित (General): ₹400/-
- आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC/EWS/दिव्यांग - केवल MP के मूल निवासी): ₹200/-
- पोर्टल शुल्क: इसके अलावा ₹60/- (कियोस्क के माध्यम से) या ₹20/- ( can registered citizen user) पोर्टल शुल्क अलग से देय होगा।
💻 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? (How to Apply)
Some Useful Important Links |
|
Apply Online |
CLICK HERE |
Download Notification |
MP PNST 2026 Rule Book |
Official Website |
Official Website |
- सबसे पहले MP ESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर "Online Form - Pre-Nursing Selection Test (PNST) - 2026" के लिंक पर क्लिक करें।
- अगर आपका Profile Registration पहले से नहीं है, तो पहले अपनी प्रोफाइल बनाएं।
- इसके बाद लॉगिन करके फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।
- अपने आवश्यक दस्तावेज़ (फोटो, सिग्नेचर, जाति प्रमाण पत्र आदि) अपलोड करें।
- अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका Print Out सुरक्षित ज़रूर रख लें।
