प्री-नर्सिंग सिलेक्शन टेस्ट (PNST) और जनरल नर्सिंग एवं मिडवाइफरी ट्रेनिंग सिलेक्शन टेस्ट (GNMTST) - 2025
यह परीक्षा मध्यप्रदेश राज्य नर्सिंग काउंसिल (ESB) द्वारा आयोजित की जाती है, जिसके माध्यम से GNM (जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी) और ANM (ऑक्जिलरी नर्सिंग मिडवाइफरी) कोर्सेज में प्रवेश दिया जाता है।
परीक्षा का उद्देश्य:
· नर्सिंग और मिडवाइफरी कोर्सेज में योग्य छात्रों का चयन करना।
· राज्य के सरकारी और प्राइवेट नर्सिंग संस्थानों में एडमिशन प्रदान करना।
पात्रता मानदंड
1. शैक्षणिक योग्यता:
· GNM कोर्स के लिए:
o कक्षा 12वीं (PCB या PCMB) में न्यूनतम 45% अंक (SC/ST/OBC के लिए 40%)।
o आयु सीमा: 17 से 35 वर्ष (कुछ श्रेणियों में छूट)।
· ANM कोर्स के लिए:
o कक्षा 12वीं (किसी भी स्ट्रीम) में पास होना चाहिए।
o केवल महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकती हैं।
2. उम्मीदवार का मध्यप्रदेश का स्थायी निवासी होना आवश्यक है।
परीक्षा पैटर्न (Exam Pattern):
· मोड: ऑनलाइन
· भाषा: अंग्रेजी, और हिंदी
सिलेबस:
o फिजिक्स (25 प्रश्न)
o केमिस्ट्री (25 प्रश्न)
o बायोलॉजी (25 प्रश्न)
o जनरल नॉलेज (25 प्रश्न)
आवेदन प्रक्रिया
1. ऑनलाइन आवेदन – https://esb.mponline.gov.in/ पर जाकर फॉर्म भरें।
2. आवेदन शुल्क:
o सामान्य श्रेणी : ₹400
o अनु.जाति/अनु.जनजाति पिछड़ा : ₹200
o सभी महिला अभ्यर्थी : ₹200
o केवल मध्य प्रदेश के मूल निवासियों के लिए
3. जरूरी दस्तावेज:
o 10वीं और 12वीं मार्कशीट
o रोजगार पंजीयन
o जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
o पासपोर्ट साइज फोटो
o आधार कार्ड
o मोबाईल नम्बर
o पासपोर्ट फोटो
महत्वपूर्ण तिथियाँ
· आवेदन शुरू: 19 मई 2025
· आवेदन अंतिम तिथि: 02 जून 2025
· संसोधन तिथि: 07 जून 2025
· परीक्षा तिथि: 24 जून 2025
काउंसलिंग और एडमिशन:
· मेरिट लिस्ट के आधार पर काउंसलिंग होगी।
· चयनित छात्रों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद एडमिशन मिलेगा।
अधिक जानकारी के लिए:
· आधिकारिक वेबसाइट: https://esb.mponline.gov.in/
· हेल्पलाइन नंबर: 0755 2578801 , 0755 2550498
यह जानकारी 2025 के लिए अपडेट की गई है। किसी भी बदलाव के लिए आधिकारिक वेबसाइट चेक करें।